देश के मशहूर यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी एक बार फिर धमकियों का शिकार बने हैं। उन्हें ईमेल के जरिए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम न चुकाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की शिकायत सौरभ ने पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। हल्द्वानी की रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी के निवासी सौरभ जोशी ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को उनके आधिकारिक ईमेल पर एक संदिग्ध मेल आया। 

मेल भेजने वाले ने खुद को कुख्यात “भाऊ गैंग” से जुड़ा हुआ बताया और लिखा कि सौरभ को पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम तुरंत अदा करनी होगी। धमकी में यह भी कहा गया कि रकम न देने पर उन्हें गोली मारी जाएगी। कोतवाली पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि टेक्निकल टीम ईमेल की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान उजागर की जाएगी। साथ ही पुलिस ने सौरभ को सुरक्षा का भरोसा भी दिया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सौरभ को धमकी दी गई हो। नवंबर 2024 में बदायूं निवासी एक युवक ने उनके कॉलोनी में धमकी भरा पत्र डालकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। हालांकि जांच के बाद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था और खुलासा हुआ था कि उसका गैंग से कोई संबंध नहीं था।

गौरतलब है कि सौरभ जोशी देश के जाने-माने व्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों दर्शक जुड़े हुए हैं। पारिवारिक और मनोरंजक वीडियो के कारण वे देशभर में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और सार्वजनिक पहचान के चलते वे कई बार असामाजिक तत्वों के निशाने पर भी आ चुके हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights