गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक बादशाह पहुंचे। उन्होंने वहां अपनी परफॉर्मेंस दी और लोगों को खूब एंटरटेन किया। बादशाह ने मंच पर आकर कहा कि मेरा असली नाम आदित्य है। मैं कोई सुपरस्टार नहीं हूं। मेरे मां-बाप नहीं चाहते थे कि मैं गाना गाऊं और इस लाइन में जाऊं। लेकिन आप लोगों का इतना प्यार मिला कि मैं यहां तक पहुंच गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वे गोरखपुर से सिर्फ 150 किलोमीटर दूर रहते हैं। उनका यह इमोशनल अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।
बादशाह ने खेसारी लाल यादव के गाने पर ठुमके लगाए
महोत्सव के दौरान एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बादशाह खेसारी लाल यादव के पॉपुलर गाने पर थिरकते और डांस करते दिख रहे हैं। बादशाह ने खेसारी के गाने की बीट पर जमकर एंजॉय किया। यह देखकर फैंस बहुत खुश हुए।
पवन सिंह को लेकर ट्रोलिंग शुरू
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि कल ही गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह और रवि किशन खेसारी लाल यादव पर तंज कस रहे थे। पवन सिंह ने खेसारी को “समोसा मैन” जैसा कुछ कहा था और पैर छूने वाली बात कही थी। लेकिन आज उसी महोत्सव में बादशाह खेसारी के गाने पर डांस कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी की पावर दिखाता है। ट्रोलर्स लिखते हैं, “कल खेसारी को नीचा दिखाने की कोशिश, आज बादशाह उनके गाने पर नाच रहे हैं।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=PatrikaNews&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2011263305357443232&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fgorakhpur-news%2Fgorakhpur-mahotsav-2026-badshah-dance-khesari-lal-yadav-song-viral-video-20257841&sessionId=0807deecc51afd45aea2c29ac876da46da84d3ec&siteScreenName=PatrikaNews&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी का दबदबा
भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को ट्रेनिंग स्टार कहा जाता है। उनके फैंस मानते हैं कि अभी तक कोई भी बड़ा कलाकार खेसारी जितना पॉपुलर और सफल नहीं हुआ है। खेसारी ने मेहनत से अपना नाम बनाया। उनके गाने यूट्यूब पर अरबों व्यूज पाते हैं। बादशाह ने भी पहले खेसारी के साथ “पानी पानी” गाने का भोजपुरी वर्जन किया था, जो बहुत हिट हुआ।
महोत्सव का माहौल
गोरखपुर महोत्सव 11 जनवरी से शुरू हुआ और 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें पवन सिंह, रवि किशन, मैथिली ठाकुर जैसे कलाकार भी परफॉर्म कर रहे हैं। बादशाह की परफॉर्मेंस बॉलीवुड नाइट का हिस्सा थी। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ट्रेड फेयर और कई प्रतियोगिताएं हो रही हैं। लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं। बादशाह का खेसारी के गाने पर डांस और उनका इमोशनल स्पीच इस महोत्सव की सबसे चर्चित बात बन गई है। यह दिखाता है कि म्यूजिक की भाषा सबको जोड़ती है।
