गुजरात के राजकोट में रविवार को एक नाले के ऊपर रखी स्लैब ढह गई, जिससे उस पर खड़े 20 लोग नाले में गिर गए, उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 12 घायल हो गए।

बड़ी संख्या में लोग नाले के पास के गणेश पूजा पंडाल में दर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे कि अचानक नाले के ऊपर रखी स्लैब ढह गई, जिससे 20 से अधिक लोग नाले में गिर गये।

अधिकारी के अनुसार यह घटना अधिक भीड़ के कारण हुई।

राहत और बचाव के लिए 11 एम्बुलेंस और अग्निशमन कर्मियों सहित त्वरित प्रतिक्रिया दल बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल ने कहा, “घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल भेजा गया। बचाव अभियान चल रहा है (यह जांचने के लिए कि कोई फंसा तो नहीं है)।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights