जिला पुलिस गुरदासपुर की साइबर क्राइम सेल ने अधिक मुनाफे और गारंटी रिटर्न का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि 21 फरवरी 2025 को गगनदीप सिंह निवासी गुरदासपुर ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से अधिक लाभ और पैसों की गारंटी का झांसा देकर विभिन्न स्कीमों में निवेश के नाम पर उससे 1,88,10,000 रुपये की ठगी कर ली।

एसएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए जांच शुरू की और 24 मार्च 2025 को संदिप जय सिंह, आतिश कुमार वर्मा और जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (निवासी महाराष्ट्र) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले संदीप जय सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके बैंक खाते में सबसे अधिक राशि ट्रांसफर हुई थी। उसकी पूछताछ के आधार पर अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को कई अन्य अहम मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है। एसएसपी आदित्य ने लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगों से सतर्क रहें और बिना पूरी जानकारी व सोच-विचार के किसी भी स्कीम में निवेश न करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights