गाजियाबाद सहित एनसीआर में साइबर अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में गाजियाबाद के एक युवक का जर्मनी जाने का सपना भी साइबर ठगों ने तोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को दिल्ली से जर्मनी जाने का नकली फ्लाइट टिकट भेजा और 68 हजार रुपए का चूना लगा दिया। इस मामले में अब पीड़ित की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमर्नी जाने के लिए किया था फ्लाइट का टिकट बुक

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी श्रीकांत यादव ने गाजियाबाद पुलिस ने शिकायत करते हुए बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने दिल्ली से जर्मनी जाने के लिए माई ड्रीम माई हॉलिडे नाम की एक ऑनलाइन साइट को देखा था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से जर्मनी जाने के लिए फ्लाइट बुक करने के लिए इस ऑनलाइन साइट से संपर्क किया था। इसके बाद नीरज कुमार नामक एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हैं उनसे बात की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से जर्मनी के टिकट के लिए नीरज कुमार के खाते में 68 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

नकली निकला फ्लाइट का टिकट

रुपए ट्रांसफर करने के बाद आरोपी नीरज ने उनके पास दिल्ली से जर्मनी का एक फ्लाइट टिकट भेजा। भेजे गए फ्लाइट टिकट की पीड़ित ने जांच कराई, तो पता चला कि वह पूरी तरह से नकली है। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन में मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर हेल्पलाइन से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था, उस खाते की भी जानकारी मांगी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights