सहारनपुर जनपद का कुछ हिस्सा शिवालिक पहाड़ों से घिरा है और शिवालिक जंगल से आए दिन सांप निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं। छोटे सांप से लेकर बड़े अजगर तक लोगों को अक्सर दिखाई दे जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला थाना कोतवाली बेहट के गांव कम्बोह मजरा से सामने आया है जहां पिछले 20 दिन से ग्रामीणों को नाग और नागिन का जोड़ा दिखाई दे रहा था। पहले तो ग्रामीणों ने सोचा यह नाग और नागिन का जोड़ा अपने आप यहां से चला जाएगा लेकिन 20 दिन से लगातार नाग और नागिन का जोड़ा वहीं पर रहकर लोगों को दहशत में डाले हुए हैं।

नाग और नागिन यहां से जाने को तैयार नहीं थे… ग्रामीण
नाग और नागिन के जोड़े को देखकर ग्रामीणों ने सोचा कि अब इन दोनों को पकड़कर यहां से दूर किया जाए जिससे कि किसी की जान को खतरा न हो। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तो पहुंची लेकिन बिना सांप के जोड़े को पकड़े वापस लौट गई। ग्रामीणों का आरोप है की वन विभाग की टीम के द्वारा उनकी कोई मदद नहीं की गई और उन्होंने खुद अपनी जान को जोखिम में डालकर इस नाग और नागिन के जोड़े को पकड़ा है। ग्रामीणों ने नाग और नागिन के डांस करते हुए का वीडियो भी शूट किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि नाग और नागिन यहां से जाने को तैयार नहीं थे जब उन्होंने उनको भगाने की कोशिश की तो वह घर के अंदर घुस गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कई घंटे की मस्कत के बाद नाग और नागिन के जोड़े को पकड़ा।

जिसके घर में नाग और नागिन का जोड़ा दिखाई देता है उसके घर धन वर्षा होती है
ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर उनके गांव में सांप देखे जाते हैं और उनको पकड़कर वह वापस जंगल में छोड़ आते हैं। वही सांप को मारना वह अपशगुन समझते हैं क्योंकि हिंदू धर्म में लोग अक्सर सांप की पूजा करते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना तो यह भी है कि जिसके घर में नाग और नागिन का जोड़ा दिखाई देता है उसके घर धन वर्षा भी होती है। कोई सांप के दिखाई देने से ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई थी। नाग-नागिन के पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली। लेकिन ग्रामीणों की मदद के लिए आई वन विभाग की टीम बिना उनकी मदद किए वापस लौट गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर गलती से नाग और नागिन का जोड़ा किसी को काट लेता तो इसका जिम्मेदार कौन होता जबकि वन विभाग टीम को पहले ही सूचित किया जा चुका था उसके बाद भी उनकी इस तरह की लापरवाही सामने आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights