मोरना – तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बह रही गंगा में स्वच्छ जल बहना शुरू हो गया है, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र की तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बह रही गंगा में बीते शुक्रवार शाम से उत्तराखंड हरिद्वार की ओर से काला बदबूदार पानी आना शुरू हो गया था। जिसको देखते ही श्रद्धालुओं ने घाट पर गंगा स्नान करना बंद कर दिया था। बीते पांच दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या से श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचे तथा गंगा में काला पानी देखकर स्नान किए बगैर ही वापस लौट गए। मंगलवार को गंगा में धीरे-धीरे स्वच्छ जल बहने लगा है, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया है। वहीं, प्रकरण में ठोस कार्रवाई नहीं होने से पंडित, पुजारियों, नाविक व संत समाज में रोष बना है। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने बताया कि गंगा में लक्सर की ओर से काला बदबूदार पानी आने से बड़ी संख्या में जलीय जंतु मर गए। श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights