सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर के जूडो हाल में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एव पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग द्वारा आयोजित खेल विश्व विद्यालय के प्रथम कुलपति बने रिटायर्ड मेजर जनरल अर्जुन अवॉर्डी दीप अहलावत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ की टीम ने कुलपति दीप अहलावत का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कुलपति दीप अहलावत ने कहा कि हमे सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वो ईमानदारी से निभाई जाएगी।खिलाड़ियों को निराश नहीं होने देंगे।
वही अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि खेलप्रेमियो में उत्साह है अब उन्हें सही दिशा व मागदर्शन मिलेगा और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनपद मेरठ स्थित ऊ॰प्र॰ के प्रथम एवं एक मात्र मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्व विद्यालय का प्रथम कुलपति एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रिटा० मेजर जनरल ,अर्जुन एवार्डी दीप अहलावत को चयनित किया है। जिनका सभी के द्वारा आभार प्रकट कर जिला ओलम्पिक संघ द्वारा स्वागत कार्यक्रम जूडो हॉल, डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि दीप अहलावत के कुलपति बनाए जाने से अब उत्तर प्रदेश में खेलो का स्वर्णिम समय आएगा।खेलो को आगे बढ़ाया जाएगा।जो बच्चे खेलो का सही प्लेटफार्म ढूंढने के लिए बाहर जाते है वह अब नहीं जायेंगे।खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे ईमानदार अधिकारी जो कि आर्मी से रिटायर्ड मेजर जनरल हैं उन्हे खेल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, चौ नत्थू सिंह, सुधीर कुमार, मनोज मलिक,आरिफ मलिक,आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights