उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद थाना मधुबन क्षेत्र के अहिरूपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की रखवाली करने के लिए गए बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग खेत की देखभाल करने के लिए रात्रि में वहां सोने गए थे। उनके अनुसार आज सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि ये घटना ग्राम अहिरूपुर थाना क्षेत्र मधुबन की है।

PunjabKesari

खेत की रखवाली करने गया था बुजुर्ग
उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली कि गांव निवासी अमला यादव (करीब 55) रात में अपने खेतों की देखभाल करने के लिए गए थे और आज सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार चोट दिखायी दे रही है।

PunjabKesari

मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान
उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की पत्नी के द्वारा तहरीर दी जा रही है और इस संबंध में एक मामला दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights