up-accident-dumper-mirzapur

झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद मोड़ लकड़ी गोला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में महिला की मौत 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब पुष्पा देवी अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ मायके से भाई के तिलक समारोह में शामिल होकर सेक्टर-3 स्थित अपने घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार किराना सामान से लदी एक गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के समय दोनों बच्चे-एक लड़का और एक लड़की-सौभाग्यवश सुरक्षित बच गए।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अन्तपरीक्षण के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतका के परिजन आक्रोशित हो उठे और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आसपास के इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई तथा मुआवजे का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights