खतौली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के समय कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बरी होने पर पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरोपों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक जो केजरीवाल जी की ईमानदारी के पीछे पड़े रहते थे अब आत्म लज्जा महसूस कर रहे होगें। पहले तो शराब नीति मामला को बीजेपी और गोदी मीडिया द्वारा शराब घोटाला बताकर दुष्प्रचारित किया गया फिर बारी बारी से आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर सालों तक जेल में डाले रखा गया। आप नेताओं के परिवार के सदस्यों का उत्पीड़न किया गया और समर्थकों को धमकियां तक दी गई। कोर्ट के निर्णय से साबित हो गया है कि अरविन्द केजरीवाल , मनीष सिसौदिया, संजय सिंह ,आम आदमी पार्टी और उसके नेता कट्टर ईमानदार हैं। भगवान और भारत का संविधान साथ हो तो कोई भी तानाशाही महाशक्ति किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मोदी जी और उनकी सारी एजेंसियां मिलकर एक भी आरोप साबित नहीं कर पाई। ये केजरीवाल जी की ईमानदारी और सच्चाई की जीत है। कोर्ट ने कहा कि बिना सबूत आरोप साबित नहीं होते।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights