मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उनके एक बयान को लेकर श्री अकाल तख़्त साहिब ने तलब किया है। आज मुख्यमंत्री मान श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह सुबह 10 बजे एक आम सिख के रूप में नंगे पांव अकाल तख़्त साहिब पहुंचेंगे।

दरअसल, यह पूरा विवाद 27 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ, जब पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने गुरदासपुर के एक धार्मिक समागम में शबद कीर्तन किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद 28 दिसंबर को अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जस्सी पूर्ण सिख नहीं हैं, इसलिए वे शबद गायन नहीं कर सकते।

इस मुद्दे पर 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि सहजधारी सिख शबद नहीं गा सकते, तो उन्हें मत्था टेकने और गोलक में पैसे डालने से भी रोक दिया जाए। मुख्यमंत्री के इसी बयान को लेकर अकाल तख़्त साहिब ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें तलब किया। आज मुख्यमंत्री मान अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होकर इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रख रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights