बिहार में भी बालासोर जैसा बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला। दरअसल, जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 यानी डाउन रेलवे ट्रैक पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई। फिर दो किलोमीटर तक ट्रेन उसी लाइन पर दौड़ती रही। संयोग अच्छा था कि रिवर्सिबल लाइन पर दूसरी तरफ से गाड़ी नहीं आ रही थी।

13152 डाउन जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई, कुछ दूर तक ट्रेन चलती रही। लापरवाही किसकी है यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इसके चलते लगभग ढाई घंटे ट्रैक पर ही ट्रेन खड़ी रही।

वहीं इस घटना के बाद यात्रियों ने जमकर बवाल किया। RPF की टीम यात्रियों को शांत करवाने में जुटी रही फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। काफी देर की समझाइश के बाद किसी तरह मामले को शांत करवाकर ट्रेन रवाना कराया गया। वहीं यात्रियों ने कहा कि रेलवे में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई देखना चाहिए. हम लोग मरते मरते बचे हैं। अगर सामने से कोई ट्रेन आ जाती तो क्या होता।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के डीआरएम राजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच कमेटी इस लापरवाही की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी इस लापरवाही के पीछे दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights