उत्तराखंड में सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिसके बाद गुरूवार को केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मलबे और पत्थरों से मुनकटिया में सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है।

उसने बताया कि गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री क्षेत्र में फंस गए थे लेकिन राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के कर्मचारियों ने उन्हें वहां से निकाला और सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया।

एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights