मुजफ्फरनगर। जिले के मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में लगने वाले पशु एवं कृषि मेला को लेकर चौधरी राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है।

राकैश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर एक ट्रायल स्थल है। अग्निवीर भर्ती हो या पशुओं का मेला हो किसी का भी हो। उन्होंने किसानों से अपील करते हुआ कहा कि यह मेला सरकारी हैं और इस मेले को देखने जरूर आओ। जिसके बढ़िया पशु है उनका रजिस्ट्रेशन करवाओ। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब सहित देश के सभी हिस्सों से एक से बढ़कर एक पशु मेले में आएंगे। सभी किसान संगठन के लोग किसान मेले में जरूर आएं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार बड़ा मेला मुजफ्फरनगर में लग रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हम 6 तारीख को मेले में मौजूद रहेंगे और आगामी 7 तारीख को चौधरी नरेश टिकैट मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग आए वहां से जानकारी लेकर जाएं यहां पर बहुत से दस्तावेज और कागज मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights