सहारनपुर / थाना कुतुबशेर पुलिस ने मेले में गुमशुदा हुऐ बच्चे को सकुशल बरामद किया। थाने पर आज वादिया श्रीमति शमा पत्नी इमरान नि० चौधरी विहार बेहट रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ने थाना आकर सूचना दी कि मेरा बेटा जुबैर पुत्र इमरान नि चौधरी विहार बेहट रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उम्र करीब 9 वर्ष दिनांक 15.10.2023 को मेला गुघाल देखने के लिए कहकर घर से गया था जो आज तक वापस नही आया है जिसे हमने काफी तलाश किया परन्तु नही मिला। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व मे बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु भरो मंदिर चौकी इंचार्ज उ0नि0 विजय सिंह व है0का0 शैलेन्द्र व का0 कपिल की एक टीम गठित की गई। दौराने तलाश बच्चे जुबैर उपरोक्त को मेला गुघाल क्षेत्र में तलाश किया गया तथा गुमशुदा बच्चे को मेला गुधाल में फब्बारा चौक के पास घूमते हुए सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ मे बच्चे ने अपना नाम जुबैर पुत्र इमरान बताया और बताया कि मैं करीब एक हफ्ते पहले मेला गुघाल घूमने आया था, और अपने साथियो से बिछड गया था। पूछने पर बच्चे ने बताया कि में पढ़ा लिखा नही हूँ। इसलिए मुझे अपने घर का पता व मोबाइल नम्बर मालूम नही था । मैं यही पर घूमफिरकर व रात मे होटल ढाबो ने खाना खाकर सो जाता था। बच्चे की बरामदगी के बारे मे बच्चे के परिजनो को सूचना दी गई। गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया पुलिस के इस कार्य की जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
*बच्चे की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
2. उ0नि0 विजय सिंह थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
3. है0का0 शैलेन्द्र थाना कुतुबशेर सहारननपुर ।
4. का0 कपिल थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
