सहारनपुर /एएनटीएफ (एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) मेरठ तथा थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर को।गिरफ्तार कर कब्जे से 504 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत करीब

50 लाख रू0 ) की बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा सहारनपुर के निर्देशन में अवैध नशीले पद्धार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा कुतुबशेर थाना प्रभारी चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व मे थाना कुतुबशेर पुलिस व एएनटीएफ थाना मेरठ टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.10.2023 को अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त मेहरबान पुत्र सकूर निवासी तेलीयो वाला मोहल्ला, ग्राम घाटमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर को सहारनपुर गंगोह मार्ग पशु पैठ के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 504 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। अभि0 मेहरबान के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वही पकड़े गये अभियुक्त मेहरबान उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं मादक पदार्थ स्मैक बेचने के काम में लिप्त हूँ। मैं दूध सप्लाई का काम करता हूँ तथा इसी की आड़ में पुलिस से छिपकर घाटमपुर व आसपास स्मैक भी बेचता हूँ जिसको बेचकर मैं ज्यादा मुनाफा कमा लेता हूँ। मैं अपना गिरोह बनाने के फिराक में भी था। आज मै स्मैक को नगर क्षेत्र के आस पास बेचने के लिये ले जा रहा था कि पुलिस टीम ने मुझे पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-

 

1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

2. उ0नि0 श्री अजब सिह थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

3. उ0नि0 आरिफ त्यागी एएनटीएफ थाना मेरठ

4. है0का0 राजेन्द्र कुमार एएनटीएफ थाना मेरठ

5. है0का0 कृष्णवीर एएनटीएफ थाना

6. है0का0 पंकज कुमार एएनटीएफ थाना मेरठ

7. है0का0 सुशील कुमार एएनटीएफ थाना मेरठ

8. का0 अंकित कुमार एएनटीएफ थाना मेरठ

9. का0 राजन कुमार थाना कुतुबशेर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights