बरेली। कुतुबखाना मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे बुजुर्ग पर गाय ने हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह की तमाम घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

शहर से लेकर देहात तक छुट्टा पशुओं के हमले के कई केस सामने आ चुके है। मंगलवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में कमल टॉकीज के पास रहने वाले बुजुर्ग कमल चंद्र मेहरा कुतुबखाना सब्जी मंडी में पैदल ही सब्जी लेने गए थे। इस दौरान अचानक एक गाय ने उनके ऊपर पीछे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों ने किसी तरह उन्हें गाय से बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights