यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किसानों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। ज्योतिबा पहले नगर के पुलिस में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों का बिल अब सरकार भरेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि किसानों के नलकूपों का बिल आएगा मगर उसे सरकार भरेगी। साथ ही उन्होंने 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जोया रोड स्थित पुलिस लाइन में सुबह 11:30 बजे उपमुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के बाद उनका क़ाफ़िला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। स्वागत के बाद सीधे डायस पर पहुंचे केशव प्रसाद ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। भारत माता की जय के नारे संग जोश भरते हुए कहा कि सपा की सरकार में प्रदेश में गुंडाराज था। थानों और सरकारी दफ्तरों पर दलालों का कब्जा रहता था।
विकास को आने वाले बजट में से 50 प्रतिशत कमीशन के नाम पर लूट खसोट हो जाती थी। टेंडर निकलते थे लेकिन, सड़कें नहीं बनती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से बदलाव आया है। चारों तरफ बिना भेदभाव विकास हो रहा है। सभी योजनाओं का लाभ एक क्लिक पर सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपने विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। ये चुनाव आने वाले 100 साल का चुनाव है।
लिहाजा, कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ तैयारियों में अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हम सब जब उन्हें सुनते हैं तो शरीर में नई ऊर्जा संग नए उत्साह का संचार हो जाता है। वर्ष 2022 में भाजपा को हराने के लिए सभी राजनीतिक दल एक हो गए लेकिन, जो नतीजे आए, उन्होंने भाजपा को देश-प्रदेश के विकास की नई राह दिखला दी। अब युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आया हूं। मुझे 25 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अमरोहा भी शामिल है। सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है।
इस समय भाजपा की सरकार है, हर कीमत पर महिलाओं की सुरक्षा होगी। गुंडे, माफिया जेल जाएंगे। अमरोहा या यूपी के अन्य जिलों में अब कोई पलायन नहीं करता बल्कि, गुंडे और माफिया पलायन कर गए हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। एक कार्यकर्ता की मांग पर डिप्टी सीएम ने तिगरी के गंगा घाट को पक्का बनवाने का वादा किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights