मुज़फ्फ़रनगर। नई मंडी स्थित किड्जी प्ले स्कूल में चल रहे “गत दिवस समर कैंप” का आज उल्लासपूर्ण समापन किया गया। इस समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश को ज्ञानवर्धक एवं आनंदमय बनाया।
समापन दिवस पर बच्चों ने स्विमिंग, पूल पार्टी और विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लिया। समर कैंप के दौरान बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी एक कहानी और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दी गई। इसके अतिरिक्त आर्ट एंड क्राफ्ट, आर्ट मेला, मूवी टाइम, साइंस डिफाइन, योगा, डांस, कुकिंग विदाउट फायर और पर्यावरण दिवस जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन बल्कि महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाए गए।
विद्यालय की निदेशक श्रीमती चारु भारद्वाज जी ने कहा कि, “इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं, जो उन्हें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिकता के गुणों से परिपूर्ण करते हैं। विद्यालय की समन्वयक प्रभारी सौम्या अरोड़ा जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “बच्चों ने पूरे समर कैंप के दौरान अत्यंत उत्साह और भागीदारी दिखाई, जो हमारे प्रयासों को सफल बनाता है। विद्यालय की शैक्षणिक प्रभारी प्रीति त्यागी ने इस अवसर पर बताया कि किड्ज़ स्कूल निरंतर इस प्रकार की शैक्षणिक व सहगामी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
