मेरठ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ऑनलाइन गेमिंग के शौकीनों को हिलाकर रख दिया है। शहर के देहली गेट थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक मोहम्मद कैफ की ऑनलाइन गेम खेलते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गेम खेलते वक्त तनाव और उत्तेजना के कारण युवक का ब्लड प्रेशर अचानक इतना बढ़ गया कि उसके दिमाग की नस फट गई।

रातभर हेडफोन लगाकर खेलता था गेम
मृतक कैफ के पिता मोहम्मद फारूक ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ महीनों से मोबाइल गेमिंग का बुरी तरह लती हो चुका था। वह रात-रात भर कानों में हेडफोन लगाकर गेम खेलता रहता था। शुक्रवार की रात भी वह गेम में व्यस्त था, तभी अचानक उसका बीपी 300 के पार पहुंच गया और वह बेहोश होकर बिस्तर पर गिर पड़ा।

दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद रविवार को कैफ ने दम तोड़ दिया। कैफ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है।

10 साल से था हाई बीपी का मरीज
कैफ को पिछले 10 साल से हाई बीपी की समस्या थी। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार स्क्रीन पर नजर गड़ाए रखने, नींद की कमी और गेम के दौरान होने वाले तनाव (Stress) ने आग में घी का काम किया। मोबाइल गेमिंग की वजह से उसका बीपी अनियंत्रित हो गया, जो अंत में ब्रेन हेमरेज का कारण बना।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना उन युवाओं के लिए एक सबक है जो घंटों मोबाइल पर गेम खेलते हैं या रील देखते हैं। पर्याप्त नींद न लेना और शारीरिक गतिविधि की कमी ऐसे गंभीर खतरों को बुलावा देती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights