यूपी निकाय चुनाव के अंतिम और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव रोड शो करने कानपुर पहुंचे। इस दौरान सपा और भाजपा का रोडशो टकरा गया। भाजपा के रोडशो का नेतृत्व सतीश महाना कर रहे थे। दोनों रोडशो के बीच केवल 50 मीटर का ही फासला रहने पर पुलिस बल बीच में आ गया। पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर सपा का रोड शो रोक दिया। रोड शो रुकते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिफर पड़े। उन्होंने बीजेपी पर उनके रोडशो को रोकने का आरोप लगाया।
