ठाकुर रोशन सिंह काकोरी कांड में शहीद हो गए थे। उनकी प्रपौत्री सरिता सिंह ने जेंडर परिवर्तन करराया था। इसके बाद सरिता सिंह ने अपना नार शरद रख लिया है। प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया। सरिता से बनीं शरद की शादी सविता सिंह से फिक्स हो गई है। सविता पीलीभीत के के देवहा गांव की रहने वाली हैं। वीरेंद्र पाल सिंह चौहान की बेटी हैं। शरद खुदागंज ब्लॉक के नवादा दरोवस्त गांव के रहने वाले हैं। ददरौल ब्लॉक के सातवा खुर्द प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं।
शुक्रवार यानी 27 अक्‍टूबर को शरद की इंगेजमेंट सविता सिंह के साथ हुई। 23 नवंबर को शादी है। इस दौरान उनके ‌परिवार के अलावा नजदीकी सगे संबंधी थे। सरिता बताती हैं कि बचपन से लड़कों वाली फीलिंग थी। कुदरत ने चाहे उन्हें एक लड़की के रूप में जन्म दिया, लेकिन लड़की की तरह ट्रीट करने पर उन्हें अच्छा नहीं लगता था। साल 2020 में नौकरी लगने के बाद सरिता ने निर्णय लिया कि अब वह ***** परिवर्तन करवाकर शरद बन जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights