इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भड़क गए है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से बांटने का रहा है। सैम पित्रोदा का यह बयान निंदनीय है इसके लिए कांग्रेस का माफी मांगनी चाहिए।

सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी ने कहा, ”ये कांग्रेस के बुद्धिदाता (थिंकटैंक) हैं। तो सैम पित्रोदा स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति को ही बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा सत्ता के लिए देश को बांटा है। 1947 में भारत को बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने भारत को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने का पाप किया है। उन्होंने कहा, सैम का बयान निंदनीय है। कांग्रेस को स्वयं के कृत्यों के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वह देश को चमड़ी और रंग के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। देश के सामने इस खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हो रहा है जो कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। भारत जैसे सनातन देश में जो 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला जो ये बयान है उसके लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights