उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पिता ने इज्जत के खातिर अपनी बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे पिता ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करते हुए अपना जुल्म कबूल किया। जिसके बाद हत्यारे के घर पहुंच कर पुलिस ने मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू की।
प्रेम-प्रसंग के शक में कर दी हत्या
बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में हत्यारे पिता ने बताया है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता देवबंद तय किया था लेकिन बेटी निकाह के लिए राजी नहीं हो रही थी। जिसके चलते उसे शक हुआ कि किसी अन्य युवक से उसकी बेटी का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते वह शादी नहीं करना चाहती। जिससे नाराज होकर उसने शनिवार को उस समय अपनी बेटी की हत्या कर दी जब वह चारपाई पर सोई हुई थी।
हत्यारे पिता ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
दरसअल घटना खालापार थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर मौहल्ले की है। जहां आज गयूर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी तकरीबन 19 साल की बेटी आरजू कि उस समय गला घोट कर हत्या कर दी जब मृतक बेटी चारपाई पर सोई हुई थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारा पिता खुद थाने पहुंच गया और अपना जुल्म कबूल करते हुए पूरा किस्सा विस्तार से पुलिस को सुनाया।
