दक्षिण अफ्रीका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपनी आठ दिन पहले पैदा हुई बेटी से पहले रेप किया फिर उसकी हत्या कर दी। वहीं 37 वर्षीय दक्षिण अफ़्रीकी व्यक्ति ह्यूगो फ़ेरेरा ने अपनी नवजन्मी बेटी के साथ रेप और हत्या की बात कबूल कर ली है।उसने बताया कि उसने अपने घर पर नवजन्मी बेटी के साथ रेप किया और फिर उसको नीचे पटक दिया जिसके परिणामस्वरूप सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
जिस समय ह्यूगो फ़ेरेरा ने अपनी बच्ची की जान ली उस वक्त उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी। उसने बताया कि उसने बाद में अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी।
नशे में धुत्त था कलयुगी पिता
फरेरा ने पहले से घायल बच्चे को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वहीं फरेरा न केवल बुरे काम को अंजाम दिया बल्कि बच्ची की मां से उसके जख्मों को छिपाने की भी कोशिश की जबकि फरेरा पूरी तरह से जानता था कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। ह्यूगो फरेरा ने इस घिनौने काम के दौरान न केवल बच्ची पर यौन हमला किया बल्कि मौत के जोखिम को भी नजरअंदाज किया। उसने ये भी कबूल किया है कि उसने नशे की दवाई का इस्तेमाल किया हुआ था लेकिन इस नशे के बावजूद उसने अपनी हरकतों को स्पष्ट किया और बाद में खुद को जेल भेजने की बात कही।
पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में बच्चों के साथ हिंसा, दुर्व्यवहार और शोषण एक गंभीर समस्या बन चुकी है। विभिन्न सर्वेक्षणों से यह सामने आया है कि अधिकांश बच्चे घर से लेकर स्कूल तक हिंसक व्यवहार का सामना करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 3 में से एक किशोर लड़की को 15 साल की उम्र से पहले शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा है और 10 में से एक लड़की के साथ रेप या यौन दुर्व्यवहार किया गया है।
वहीं अंत में कहा जा सकता है कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का एक गंभीर उल्लंघन है। इस क्षेत्र में 20 से 24 वर्ष की उम्र की 10 में से चार लड़कियां ऐसी हैं, जिनकी शादी उनके 18वें जन्मदिन से पहले हो चुकी थी। इसके अलावा, इस क्षेत्र में किशोर गर्भावस्था की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।