मीरापुर। व्यापार करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले गैंग के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक न होने के कारण पीड़ितों में रोष है।
गुड़गांव हरियाणा निवासी अमित ने बताया कि दिसम्बर 2023 में नेपाल घूमने जाने के दौरान उनकी मुलाकात खुशनसीब अंसारी, निवासी ग्राम मुझेड़ा सादात मीरापुर से हुई थी। खुशनसीब अंसारी ने व्यापार करने का लालच देकर 11 लाख 72 हजार रुपये ले लिए व जल्द ही रुपये दोगुणा करने का लालच दिया। अमित ने अपने अन्य साथियों से भी खुशनसीब अंसारी व उसके परिजनों को करोड़ों रुपये व्यापार में लगाने के लिए दिला दिए। कुछ दिनों बाद खुशनसीब अंसारी अपने परिजनों के साथ नेपाल से फरार हो गया। अमित ने बताया कि खुशनसीब ने नेपाल निवासी सिद्धांत से 35 लाख, नेपाल निवासी अर्जुन से 25 लाख, कृष्ण से 9 लाख, अजय से 40 लाख आदि कई व्यापारियों से भी लाखों रुपये ठगे हैं। अमित कुमार ने 7 फरवरी 2024 को एसएसपी के आदेश पर खुशनसीब, उसकी पत्नी मुस्कान अंसारी उर्फ अस्मिता नेपाली, मोनू, आरिफ, आमिर अंसारी, मो. आमिर, खुशनसीब की माता, नदीम के विरुद्ध धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा थाना मीरापुर में दर्ज कराया था। एक माह बीत जाने के बाद भी पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है। पीड़ित ने गिरफ्तारी की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights