जालंधर। पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर की अपील के बाद पुलिस ने मर्डर केस में आरोपी सुरजनजीत सिंह चट्ठा को गिरफ्तार कर लिया है। रूपिंदर कौर ने करीब 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपील की थी कि चट्ठा करतारपुर के एक पैलेस में है, पुलिस उसे तुरंत अरेस्ट करे।

उस वक्त पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर पाई थी, लेकिन गत रात चट्ठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चट्ठा को गिरफ्तार किए जाने की हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जा रही है।

आपको बता दें कि संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव हुई थी। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। रूपिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने एस.एस.पी. को बताया कि संदीप नंगल का कातिल जालंधर में करतार पैलेस में बैठा है। संदीप का केस भी वहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि केस में चट्ठा आरोपी है तो उसे अरेस्ट कर सकते हैं। रूपिंदर ने कहा कि उन्होंने एस.एस.पी. को वॉयस मैसेज भी भेजा और बकायदा फोन भी किया। रूपिंदर के मुताबिक पहले जब भी उसने अपने परिवार से केस के बारे में पूछा तो वह यही कहते थे कि पुलिस चट्ठा की तलाश कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights