सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध नियमित एवं सघन प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को गोल्डन ऑवर में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। योजना के अन्तर्गत दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल या ट्रामा सेंटर पंहुचाने वाले नागरिक को राह-वीर की उपाधि, प्रति घटना 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
डीएम मनीष बंसल ने 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रभावी रूप से मनाने हेतु सभी स्टेक होल्डर विभागों को निर्देशित किया। उन्होने निर्देश दिए कि जनपद में घटित दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हित टॉप-10 दुर्घटना संभावित मार्गों पर त्वरित सुधारात्मक एवं इंजीनियरिंग कार्यवाही की जाए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के सुझावों पर समस्त मार्ग निर्माण विभागों को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शीत, कोहरे के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए निर्माणाधीन स्थलों पर पर्याप्त दूरी पर डायवर्जन, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने गन्ना ट्रॉलियों एवं अन्य वाहनों की ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाने तथा रिफ्लेक्टर लगे होने के उपरान्त ही मार्ग पर संचालन की अनुमति देने हेतु गन्ना विभाग को निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, एआरटीओ एम0पी0सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग धमेन्द्र सिंह, मोहित गुप्ता सहित पुलिस, एनएचएआई, नगर निगम, स्मार्ट सिटी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights