चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।
सहारनपुर में थानां5 चिलकाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र अभिषेक सिंह सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त अफसर पुत्र याकूब निवासी ग्राम पठानपुरा अहतमाल थाना बेहट जिला सहारनपुर को नल्हेडा से कच्चा पक्का जाने वाले खडंजे पर सलीम की नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक व कीमत 5 लाख 50 हजार व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अभ्यस्त किस्म का शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना बेहट व थाना मिर्जापुर पर पूर्व मे भी, एन.डी.पी.एस. एक्ट व अपहरण के तहत मकुदमे पंजीकृत है । अभियुक्त अफसर उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का विवरण-
1.उ0नि0 राजकुमार सारन थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
2.का0 अरविन्द कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
3.का0 पुनित यादव थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
