सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।
सोमवार को मंडलायुक्त, मंडल अटल राय सहारनपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र अभिषेक सिंह सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में संचालित अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अंतर्गत जिला अस्पताल सहारनपुर परिसर स्थित नशामुक्ति केंद्र का भ्रमण किया गया। इस अवसर दोनों अधिकारियों द्वारा नशामुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा केंद्र में उपचाराधीन नशाग्रस्त व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। महोदय द्वारा नशामुक्ति केंद्र पर तैनात चिकित्सकों से वार्ता कर नशा ग्रस्त व्यक्तियों के नशे की आदत की पहचान करने के बारे में जानकारी की गई जिसे उक्त लक्षणों के बारे में समाज में जागरूकता लाई जा सके । तत्पश्चात सर्व संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि नशा मुक्ति अभियान और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनाया जा सके।मंडलायुक्त एव डीआईजी ने बताया की ऑपरेशन सवेरा ” के अंतर्गत नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने तथा नशाग्रस्त व्यक्तियों को पुनः मुख्यधारा में जोड़ने हेतु यह पहल निरंतर जारी है।
