,
सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,अभिषेक सिंह सहारनपुर के कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर एक सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। अभियान के अंतर्गत परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों के कप्तान, सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ,मुजफ्फरनगर संजीव कुमार एवं शामली एसपी रामसेवक के दिशा निर्देश पर एक साथ समन्वित एवं सघन अभियान चलाकर नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। अब तक की गई कार्यवाहियों में 57 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही भारी मात्रा में 4 करोड़ 69 लाख कीमत के मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।
“ऑपरेशन सवेरा ” न केवल एक अभियान है, बल्कि यह एक प्रयास है — समाज को नशा मुक्त करने का ।
पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे इस मुहिम में सहभागी बनें, नशे के कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें ।

