चिलकाना /सहारनपुर पुलिस अधिक्षक नगर ने चिलकाना थाने का वार्षिक निरिक्षण किया वही क्षेत्राधिकारी सदर व उप जिलाधिकारी सदर ने सोमवार को पी.ए.सी. फोर्स के साथ बूथ निरिक्षण कर कस्बे में किया पैदल मार्च और दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये । आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सहारनपुर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, मैस, थाना परिसर, साईबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क व अभिलेखों के रख रखाव आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । वहीं कैराना लोकसभा के अंतर्गत नकुड विधानसभा के कस्बा चिलकाना में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सहारनपुर जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र के निर्देशों पर उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर रुचि गुप्ता द्वारा चिलकाना थाना प्रभारी कपिल देव, पशु चिकित्सा अधिकारी आलोक कुमार अहलावत की मौजूदगी में जहां जे.जे. इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया । वहीं चिलकाना थाना प्रभारी कपिल देव, थाना पुलिस एवं पी.ए.सी. फोर्स के साथ नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में पैदल गस्त किया है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights