मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को एसएसपी ने स्वयं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी, मारपीट, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध सहित अनेक प्रकार की शिकायतें सामने आईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को बारीकी से समझते हुए संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया गया, जिससे फरियादियों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है।


जनसुनवाई कार्यक्रम से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा व न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights