चिलकाना/ सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। थाना चिलकाना पुलिस द्वारा बीती रात मुठभेड़ में एक इनामी वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड हेतु लगातार गश्त व सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में बीती रात्रि को जब चिलकाना पुलिस टीम गश्त पर थी तो मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर साईफन पुलिया से रावणपुर वाले रास्ते पर वांछित अपराधी की तलाश हेतु चैकिंग प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाईकिल पर सवार दो सदिग्ध व्यक्ति समीप आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा किया गया। दोनो बदमाश ने मोटरसाईकिल से मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा घेर घोटकर बदमाशो को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो बदमाशो ने अचानक से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग मे एक बदमाश को दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश का अन्य साथी रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया है। मौके से फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है। घायल गिरफ्तार बदमाश की पहचान भूरा उर्फ बुरहान पुत्र ईरफान निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना, सहारनपुर के रूप में हुई है। भूरा उर्फ बुरहान उपरोक्त थाना चिलकाना पर अपने अन्य साथियों के साथ पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के अभियोग का वांछित एवं 25,000/- रूपये का इनामी अभियुक्त है। अभियुक्त बुरहान उपरोक्त पर जनपद सहारनपुर एवं हरियाणा राज्य में लूट, हत्या, पशु चोरी के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त थाना चिलकाना के रजिस्टर्ड गैंग का भी सदस्य है।
वही पूछताछ करने पर अभियुक्त भूरा उर्फ बुरहान उपरोक्त ने बताया मैं और मेरा दोस्त जो आज मेरे साथ था हम दोनो नशे के आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए आने जाने वालो से चोरी छीना-झपटी, लूटपाट, पशु चोरी व अन्य गलत काम करते हैं। मैने टोडरपुर मे कमरा किराये पर ले रखा है, मैं वहीं छिपकर रहता हूँ। आज भी हम दोनो लूटपाट की योजना बनाकर निकले थे, लेकिन अचानक सामने पुलिस देखकर अपने आप को पकडे जाने से बचाने के लिए हमने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुझसे जो तमंचा मिला है यह वही तमंचा है जिससे मैंने अपने साथी बिलाल और मुमताज के साथ एक हफ्ते पहले भी पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
