सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सहारनपुर और एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ल अनुभाग मुरादाबाद ने बीती रात सोमवार को आगामी त्यौहार आज मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर खंगाली सुरक्षा व्यवस्था,इस दौरान सीओ प्रथम अजेंद्र ,सीओ द्वितीय रामककरण व जीआरपी थाना प्रभारी संजीव, थाना सदर बाजार प्रभारी रमेश चंद्र ,थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन व पुलिस फ़ोर्स के साथ सभी ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, गुरुद्वारा रोड मार्ग की मार्केट में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा सहारनपुर व एसपी रेवले आशुतोष द्वारा थाना कुतुबशेर का निरीक्षण किया गया और थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक कर थाने के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी व एसपी रेलवे दोनों ही पुलिस की कार्य प्रणाली से खुश नजर आए।
