खतौली। खतौली विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान के तहत शक्ति केंद्र देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पक्का बाग स्थित बूथ संख्या 299, 300 और 301 पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार को लेकर विस्तृत प्रक्रिया अपनाई गई।
अभियान में पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी स्वयं उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक अमित त्यागी (सभासद), बूथ अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, युवराज शर्मा, मदन प्रजापति तथा बीएलओ सुनीता देवी, अजय कुमार और मोहनलाल से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा (पूर्व जिला मंत्री), उमेश कुमार (पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खतौली), पंकज भटनागर, धारा सिंह, विपिन काटका, ठाकुर प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, संजीव मिश्रा, आशीष भारद्वाज एवं बृजेश राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर उन्हें सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करें, ताकि क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। अभियान के दौरान मतदाताओं को आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी गई तथा पात्र नागरिकों को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights