मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक परेशान शख्स को एक यात्री ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। थप्पड़ मारने वाले शख्स पर अन्य यात्री नाराज़ नज़र आए। अब खबर है कि पिटाई करने वाले शख्स पर कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा विवाद?

मुंबई में इंडिगो विमान जब उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एक पीड़ित यात्री को अचानक घबराहट का दौरा पड़ा। वह रोने लगा और गलियारे में टहलते हुए विमान से उतारने की अपील करने लगा। इससे फ्लाइट में हड़कंप मच गया और उड़ान भरने को तैयार यात्रियों में खलबली मच गई। पीड़ित प्लेन की गैलरी में इधर-उधर घूम रहा था और क्रू उसे समझाने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि, इसी दौरान एक अन्य यात्री ने पीड़ित शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद यात्रियों ने इसका विरोध किया और पूछा कि उसने उसे थप्पड़ क्यों मारा। इस पर आरोपी ने जवाब दिया कि मुझे परेशानी हो रही थी। आरोपी की पहचान हाफिजुल रहमान के रूप में हुई है।

वीडियो वायरल, भड़क गए लोग

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इंडिगो की तरफ से यात्री के साथ हुए व्यवहार को लेकर बयान दिया गया है और कहा गया है कि विमान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2FTaviJournalist&dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1951355837882179850&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fmumbai-to-kolkata-indigo-flight-viral-video-man-beaten-panic-attack-patient-passenger-new-update%2F1271745%2F&sessionId=db4771371b63041139f00cbfdd12892ac0d2d453&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=500px

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2FTaviJournalist&dnt=true&embedId=twitter-widget-1&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1951278759513919807&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fmumbai-to-kolkata-indigo-flight-viral-video-man-beaten-panic-attack-patient-passenger-new-update%2F1271745%2F&sessionId=db4771371b63041139f00cbfdd12892ac0d2d453&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=500px

सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जताई और कहा कि ऐसे लोगों को उड़ान से ही प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आखिर कोई किसी के परेशान होने पर उसकी पिटाई कैसे कर सकता है?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights