जानसठ। एडीएम ई ने तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस के बाद कस्बे के सहकारी बैंक के सामने स्थित अमृत सरोवर निरीक्षण किया तथा उसके बाद सीएचसी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा तथा कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।श

शनिवार को तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत एडीएम ई नरेंद्र बहादुर सिंह एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार को साथ लेकर कस्बे के अमृत सरोवर पर पहुंचे जहां उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए उसके सौन्दर्यकरण लाईटों व झरने आदि का निरीक्षण करते हुए नगर पंचायत ईओ कमलकांत राजवंशी को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके उपरांत एडीएम ई नरेन्द्र बहादुर सिंह व एसडीएम शुबोध कुमार कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, एक्स-रे रूम ,दवाइयां के वितरण कक्ष, आयुष्मान कार्ड कक्ष, वार्ड, लैबोरेट्री आदि का निरीक्षण कर सीएचसी प्रभारी अजय कुमार से क्षेत्र में चल रहे डेंगू बुखार आदि के बारे में जानकारी लेते हुए सीएचसी पर डेंगू बुखार के बीमार मरीजों की दवाईयों आदि क्या व्यवस्थाएं हैं उसको दोनों अधिकारियों द्वारा परखा गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights