उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ वाले हाइवे पर कार और डंपर के बीच हुआ। मृतकों में भारतीय सेना का एक जवान भी शामिल है, जो अपने परिवार के साथ पिता के इलाज के लिए लखनऊ की तरफ जा रहे थे।

बहराइच में मटेरा थाना क्षेत्र में करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह कार और डंपर में टक्कर हो गई। कैसरगंज की ओर से आ रही डंपर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिलाओं और सेना के फौजी समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि पुलिस ने कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। इस हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया।

इस हादसे में घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी 28 वर्षीय अबरार, जो सेना में जवान थे, अपने परिवार के साथ दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रूकैया, 65 वर्षीय पिता गुलाम हजरत, 60 वर्षीय मां फातिमा और एक महीने की बेटी हानिया कार में सवार थे।

22 वर्षीय चालक चांद कार को चला रहा था। तेज रफ्तार डंपर से हुए इस भीषण टकराव में अबरार, गुलाम हजरत, फातिमा, हानिया और चालक चांद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूकैया गंभीर रूप से घायल हो गईं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights