टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और लोकप्रिय अभिनेताओं गौरव वाधवा और निर्भय वाधवा के पिता, श्री संदीप कुमार वाधवा का निधन हो गया है। इस दुःखद समाचार की जानकारी दोनों भाइयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस को दी है। हालांकि, अभी तक उनके पिता के निधन का कारण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर गौरव वाधवा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: “अत्यंत दुःख के साथ मैं अपने प्रिय पिताजी (श्री संदीप कुमार वाधवा) के निधन की सूचना दे रहा हूं। उनकी कमी हमें जीवन भर खलेगी। आपकी प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए धन्यवाद।”

PunjabKesari

गौरव के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस, इंडस्ट्री के साथियों और दोस्तों ने उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
 

कौन हैं गौरव वाधवा और निर्भय वाधवा?
गौरव और निर्भय वाधवा टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर नाम हैं। दोनों भाई जयपुर में पले-बढ़े हैं और बाद में अपने अभिनय करियर की तलाश में मुंबई का रुख किया।

गौरव वाधवा ने अपने करियर की शुरुआत हॉरर शो ‘फियर फाइल्स’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ये है मोहब्बतें’ और कई अन्य लोकप्रिय टीवी शोज़ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।
वहीं, निर्भय वाधवा ने पौराणिक और थ्रिलर शोज़ में खुद को साबित किया है। उन्होंने ‘कयामत की रात’, ‘श्रीमद रामायण’, ‘संकट मोचन हनुमान’ जैसे टीवी धारावाहिकों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights