मुज़फ्फरनगर। जनपद भर में मनचलों एवं शोहदों को कानूनी पाठ पढ़ाने के लिए एंटी रोमियों टीम ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान को सफल बनाने एवं महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा का अहसास दिलवाए जाने के लिए निरंतर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, स्कूल, कॉलेज के अलावा कोचिंग सेंटर, मुख्य बाजारों में एंटी की टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद भर के थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं एवं हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। इसके साथ ही बिना वजह खड़े एवं घूम रहे व्यक्तियों, मनचलों एवं शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights