राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई एक बार फिर सुर्खियों में आया है, जिसका कारण यह है कि यहाँ के जनरल वार्ड में शुक्रवार शाम एक वार्डबॉय (संविदा) ने यहां भर्ती एक महिला मरीज के साथ छेड़खानी की है। बताया जा रहा है कि वार्डबॉय बेड पर लेटी हुई महिला के साथ आकर लेट गया। इसकी जानकारी पर परिजनों काफी भड़क गए। अन्य मरीजों में भी आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

चोट लगने पर इलाज कराने आई थी महिला 
बता दें कि एक महिला चोट लगने के बाद इलाज के लिए उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया था। महिला के साथ उसका पति था। पीड़ित महिला का आरोप है कि वार्ड में संविदा पर तैनात योगेश कुमार महिला के बेड के पास आकर बेड सटाकर लेट गया। उस समय महिला का पति किसी कारण से वार्ड से बाहर गया था। मरीज के बगल में लेटकर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। 

महिला के साथ बेड पर लेट गया आरोपी 
बताया जा रहा है कि आरोपी गांधी नगर उरई का निवासी है। महिला मरीज सोई हुई थी। उनका पति वार्ड से बाहर गया हुआ था। तभी मौका पाकर आरोपी वार्डबॉय आया और बगल में लेटकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला की नींद खुलने पर उसने आरोपी को देखकर शोर मचाया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ समय बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना के बाद से  मेडिकल प्रशासन पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights