प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमास और इजरायल के बीच शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की सराहना की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच दो सालों से चली आ रही जंग को खत्म कराने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि इजराइल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इजराइल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं।

हमास-इजरायल के बीच हुए समझौते का स्वागत- PM 

अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी परिचायक है।’

पीएम मोदी ने जताई ‘शांति’ की उम्मीद

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।’

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Republic_Bharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1976136470374253006&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Findia%2Fpm-modi-welcomes-israel-hamas-first-phase-gaza-peace-plan-praises-us-president-donald-trump-and-israel-pm-benjamin-netanyahu&sessionId=88f80868223a01f3c7858bd3d5d6f741e3c1735d&siteScreenName=Republic_Bharat&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

ट्रंप ने किया गाजा पीस प्लान के फर्स्ट फेज का ऐलान 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ऐलान किया कि इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता हुआ है। इजरायल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है।

ट्रंप ने लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इजराइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसका मतलब है कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा, और इजराइल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुला लेगा, जो एक मज़बूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा। सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा!’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह अरब और मुस्लिम जगत, इजराइल उसके सभी पड़ोसी देशों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। हम कतर, मिस्र और तुर्की का इस मामले में मध्यस्थता के लिए शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना को संभव बनाने के लिए हमारे साथ काम किया।’

नेतन्याहू बोले- सभी बंधकों को स्वदेश लाया जाएगा

वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘योजना के पहले चरण की मंजूरी के साथ, हमारे सभी बंधकों को स्वदेश लाया जाएगा। यह एक कूटनीतिक सफलता है और इजराइल के लिए एक राष्ट्रीय एवं नैतिक विजय है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने शुरू से ही स्पष्ट कर दिया था कि हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हमारे सभी बंधक वापस नहीं आ जाते और हमारे सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। दृढ़ संकल्प, शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई और हमारे महान मित्र एवं सहयोगी राष्ट्रपति ट्रंप के अथक प्रयासों से हम इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचे हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को उनके नेतृत्व, उनकी साझेदारी और इजराइल की सुरक्षा और हमारे बंधकों की स्वतंत्रता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं।’ 

दो सालों से जारी ‘खूनी’ संघर्ष के बीच जागी उम्मीद

बता दें कि ट्रंप का यह ऐलान दो सालों से हमास और इजरायल के बीच चल रहे ‘खूनी संघर्ष’ को खत्म करने के अब तक के प्रयासों में सबसे सफल है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर किए गए हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे। इसमें अधिकतर नागरिक थे। पिछले दो सालों से चली आ रही जंग में अब तक लगभग 60 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। कई दिनों से चली आ रही वार्ता के बाद इजरायल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीस प्लान के पहले चरण में क्या-क्या?

ट्रंप के इस पीस प्लान के पहले चरण के तहत गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पांच क्रॉसिंग तुरंत खोलना, गाजा वापसी मानचित्र में बदलाव और पहले चरण में 20 इजरायली बंदियों की रिहाई शामिल है। वहीं, इजरायल भी अपनी जेलों से फलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights