उत्तरी दिल्ली में मुस्लिम समुदाय क 27 वर्षीय एक महिला सलमा पर उसके पति अजीम ने बुधवार को किसी नुकीली चीज से कथित तौर पर हमला कर दिया। महिला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और पति फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता की पहचान सलमा के रूप में हुई है और वह दयालपुर क्षेत्र के मूंगा नगर की निवासी है, उस पर उसके पति ने शाम करीब 6 बजे उनके घर पर हमला किया था।

पूर्वोत्तर के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा, “उनके सिर पर धारदार हथियार से चोट लगी है और फिलहाल जग प्रवेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।”

सलमा का पति अजीम फिलहाल फरार है।

डीसीपी ने कहा, “हम दयालपुर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।“

उन्‍होंने कहा, “अजीम का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अपराध के पीछे के मकसद की अभी भी जांच की जा रही है।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights