उत्तराखंड के स्कूलों में बच्चों के सिलेबस में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए एक निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया कि अब से स्कूलों में भगवत गीता और रामायण भी पढ़ाई जाएगी। इसकी जानकारी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी है। उन्होंने बताया कि करीब 17,000 सरकारी स्कूलों के लिए ये निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा छात्र सुबह की प्रेयर के दौरान श्लोक का पाठ करेंगे।
NCERT को दिया गया काम
उत्तराखंड में स्कूलों के सिलेबस में जो बदलाव होगा उसका काम NCERT को दिया गया है। इसके लिए एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मीटिंग भी की है। इस मीटिंग में ही NCERT को सिलेबस में बदलाव करने की जिम्मेदारी दी गई है। भगवद गीता और रामायण का नया सिलेबस 17,000 सरकारी स्कूलों में रखा जाएगा। इसके अलावा ये भी बताया गया कि ‘जो सुबह में प्रार्थना होती है उसमें भी ग्रंथों से श्लोकों का पाठ किया जाएगा।
