योग सिखाने की आड़ में विदेशियों को गुमराह कर आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल करने वाला एक पाखंडी बाबा आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। तरुण अग्रवाल नाम के इस कथित बाबा को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाबा अपने आप को आध्यात्मिक गुरु बताकर विदेशी पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस ने जब बाबा के आश्रम पर छापा मारा, तो वहां से सेक्स टॉयज़, नशीले इंजेक्शन, वायग्रा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बीते 20 वर्षों तक गोवा में सक्रिय था, जहां वह योग सिखाने की आड़ में विदेशी पर्यटकों से संपर्क बनाकर उन्हें अपने नेटवर्क में शामिल करता था।

बाबा तरुण अग्रवाल ने डोंगरगढ़ में अपना नया ठिकाना बनाया था और यहां भी विदेशी पर्यटकों को “आध्यात्मिक साधना” का झांसा देकर बुला रहा था। पुलिस को शक है कि यह एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, और आशंका है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी इस आश्रम और बाबा की गतिविधियों को लेकर बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights