मेष : ध्यान रखें कि उलझनें आपकी समस्त प्लानिंग को उखाड़-बिगाड़ न दें, शरारती लोग आपको अपने झमेलों में फंसा सकते हैं।
वृष: टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक-प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, मैडीसिन का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन: राज दरबार में जाने पर कोई मुश्किल समस्या हल हो सकती है, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।
कर्क : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कोई बाधा परेशानी हटेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि।
सिंह : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान के मामले में सावधानी बरतनी ठीक रहेगी, नुकसान परेशानी का डर।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव बना रहेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
तुला: शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, मन भी अशांत-परेशान रहेगा, सफर भी टाल देना सही रहेगा।
वृश्चिक : संतान के सपोर्टिव रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिल सकती है।
धनु : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
मकर : बड़े लोग तथा सज्जन मित्र मांग करने पर आपकी मदद करने के लिए तैयार मिलेंगे, मगर घटिया लोगों से दूरी रखें।
कुंभ: सितारा आमदन वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रमिंग भी लाभ देगी।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।
