देवरिया। जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है , यहां पथरदेवा निवासी एक युवक से एक महिला इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई। आरोप है कि नजदीकियां बढ़ने पर युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवक फरार है।

महिला ने विवाद के बाद पति का साथ छोड़ दिया और अपनी बच्ची को लेकर अकेले रहने लगी। आरोप है कि युवक महिला के घर कई बार गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक महिला को पथरदेवा भी बुलाता था। इसकी जानकारी घर वालों को भी थी।

अचानक युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर युवक के घर पथरदेवा पहुंच गई। इस दौरान युवक के घर वालों और महिला के बीच विवाद भी हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। तरकुलवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights