मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। अब उनकी टीम ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है।

टीम ने फैंस से की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि अनुराग इस समय अस्पताल में हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बार-बार कॉल करके परेशान न करें और किसी भी अपडेट के लिए केवल उनके आधिकारिक अकाउंट पर ही भरोसा करें। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अगर अनुराग की सेहत से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसे सही समय पर साझा किया जाएगा। टीम ने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है।

कार का एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी पलट गई
दरअसल, बीती रात अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। लाइव के दौरान वह कार में बैठे हुए रोते नजर आए। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और मदद की। इस घटना से पहले भी अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में उनके भाई कलम ने इन आरोपों को गलत बताया था और अनुराग को दोषी ठहराते हुए कहा था कि वो व्यूज के लिए ये सब कर रहा है, जिसके बाद ये मामला और गहरा गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights